Friday, November 28, 2014

PM चाहते हैं सामाजिक संदेश देनेवाली फिल्में बनाऊं: मनोज

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी को साफ-सुथरी सामाजिक संदेश देनेवाली फिल्में बनाने और उसी प्रकार की फिल्मों में काम करने की हिदायत दी है. मोदी का कहना है कि मनोज ऐसी फिल्मों में काम करें जिन्हें वह भी देख सकें.
मनोज तिवारी ने कहा मोदी ने मुझसे मेरी फिल्मों को लेकर बातचीत की और मुझसे कहा कि मुझे ठेठ भोजपुरी फिल्मों में काम करना बंद कर देना चाहिए लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कोई ऐसी फिल्म लेकर आओ जिसे मैं भी देख सकूं. मनोज ने कहा मोदी चाहते हैं कि मैं ऐसी फिल्में करूं जो कि राजनीतिक पार्टी की विचारधारा के अनुसार हो, जिनसे एक सोशल मैसेज लोगों तक जाए.
मनोज तिवारी द्वारा बताई गई बात से साफ जाहिर होता है कि मोदी चाहते हैं कि वह साफ-सुथरी फिल्में बनाएं और उसी तरह की फिल्मों में काम भी करें. आपको बता दें कि असल में मोदी ने यह हिदायत उनको इसलिए दी है क्योंकि भोजपुरी फिल्में अपने द्विअर्थी संवादों के लिए जानी जाती हैं और बीजेपी का कोई भी सांसद अगर इस तरह की फिल्मों में काम करेगा तो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचेगा.

No comments:

Post a Comment