वैसे तो डाकूओं के जीवन पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं लेकिन उसी बीच एक और डाकू के जीवन पर फिल्म बन रही है. जी हां हम बात कर रहे हैं डाकू मलखान सिंह की जिनपर निर्देशक मुकेश चौकसे फिल्म बना रहे हैं लेकिन इस फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है. इस फिल्म की शूटिंग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से इसकी शूटिंग रुकवाने की मांग की है.
इस फिल्म का निर्माण सतीश कुमार कर रहे हैं. सीतीश ने 'योगी फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 'दद्दा मलखान सिंह' की शूटिंग गुरुवार की दोपहर भिंड के राजीव गांधी स्टेडियम के पीछे शुरू की गई लेकिन इसी दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक मुकेश दीक्षित के नेतृत्व में 12 से ज्यादा लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग रुकवाने की मांग की.
दीक्षित का इस फिल्म को लेकर कहना है कि इस फिल्म से जिले की छवि पर अपराधिक छाप लगेगी और डकैतों के सताए हुए लोगों के मान सम्मान को बहुत ठेस पहुंचेगी और इसी लिए वह इस फिल्म के निर्माण का विरोध कर रहे हैं.
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता सतीश ने बताया कि यह फिल्म 1960 और 1970 के दशक में दहशत का पर्याय रहे दस्यु मलखान सिंह के बागी जीवन पर आधारित है. उन्होंने कहा कि फिल्म में दस्यु मलखान सिंह की भूमिका में स्वयं निर्देशक मुकेश चौकसे दिखाई देंगे जबकि अन्य भूमिकाओं में डिंपल कपाड़िया, कादर खान, दीप्ति चौकसे और हेमंत बिरजे सहित कई कलाकार नजर आएंगे. सतीश में बताया कि अगले 6 महीने में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी और मई या जून 2015 में इसे रिलीज किया जाएगा.

No comments:
Post a Comment