Monday, November 24, 2014

एक दूसरे की खुशियों में हमेशा रहेंगे साथ: शाहरुख

बॉलीवुड के दो खान शाहरुख और सलमान की लड़ाई आखिरकार खत्म हो ही गई है. सलामन की बहन अर्पिता की हल्दी की रस्म पर दोनों को साथ में गले मिलते हुए देखा गया जिससे साफ जाहिर हुआ कि इन दोनों के बीच की दूरियां नजदीकियों में बदल गई हैं. इतना ही नहीं अर्पिता के रिसेप्शन के मौके पर भी शाहरुख सलमान के साथ उनके अपार्टमेंट गैलेक्सी से बाहर निकले तो उस दौरान जो नजारा दिखा वह बड़ा ही रोचक था. यह दोनों खान एक दूसरे से मजाक करते हुए और गले मिलते हुए नजर आए.
सलमना के साथ अपने पैचअप पर शाहरुख ने कहा हमारे बीच खुशियों से भरे कई पल बीते हैं और बहुत कम ऐसे पल हैं जो हमारे बीच दुख से भरे हुए हैं लेकिन एक बात मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मैं और सलमान हमेशा ही एक दूसरे की खुशियों में शामिल रहेंगे.
आपको बता दें कि शाहरुख अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी में शरीख तो हुए ही साथ ही वह इस दौरान खान फैमली के  साथ मेहमानों का स्वागत करते हुए भी दिखाई दिए. इतना ही नही शाहरुख ने वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन भी किया. 

No comments:

Post a Comment