कलर्स चैनल पर प्रसारित होनेवाले मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 8 में जानीमानी हॉलीवुड अभिनेत्री किम करदाशियां बहुत ही जल्दी ‘बिग बॉस’ के घर में कदम रख सकती हैं. खबरों के अनुसार ‘बिग बॉस’ के निर्माता अपने शो में एक बड़ा धमाका करना चाहते हैं जिसके लिए वह घर में किम की एंट्री करवाने की तैयारी कर रहे हैं. इतना ही नहीं ‘बिग बॉस’ की तरफ से किम को घर का हिस्सा बनने के लिए भारी भरकम रकम भी ऑफर की गई है.
बताया जा रहा है कि किम को कुछ दिनों के लिए ही शो का हिस्सा बनाया जाएगा जिससे कि इस शो को जबर्दस्त लोकप्रियता मिले. अनुमान लगाया जा किम की ‘बिग बॉस’ के घर में 22 नवम्बर को एंट्री हो सकती है. ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री करने को लेकर किम के साथ-साथ पॉर्न स्टार शंति डायनामाइट का नाम भी सामने आ रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले भी ‘बिग बॉस’ के घर में कई विदेशी बालाओं को बुलाया जा चुका है.

No comments:
Post a Comment