Friday, November 21, 2014

'किक' के सीक्वल में सलमान ही देंगे 'किक'

साजिद नाडियावाला बहुत ही जल्द दबंग सलमान स्टारर अपनी फिल्म ‘किक’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान ही नजर आएंगे. आपको बता दें कि 'किक' सलमान के करियर की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 234 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
खबरों के अनुसार साजिद नाडियाडवाला के दोस्त उनसे इस फिल्म का सीक्वल बनाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह पहले के मुकाबले और अच्छी कमाई कर सकती है. नाडियाडवाला ने कहा यह साल मेरे लिए काफी बेहतरीन रहा है क्योंकि भगवान की कृपा से 'किक' हमारी उम्मीद से भी ज्यादा सफल हुई और यह सब सिर्फ सलमान की स्टार-पावर की वजह से हुआ.
नाडियावाला ने कहा फिलहाल मेरे हाथ फिल्म परियोजनाओं से भरे हुए हैं. नाडियावाला ने यह भी कहा कि मैं जब भी इस फिल्म का सीक्वल बनाउंगा तो उसमें सलमान खान को ही लूंगा क्योंकि उनसे बेहतर इस किरदार को और कोई नहीं कर सकता.

No comments:

Post a Comment