अभिनेता सलमान खान को टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा अपना पति बनाना चाहती हैं. अरे भाई चिंता मत कीजिए. ऐसा सानिया मिर्जा रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में करना चाहती हैं. बॉलीवुड में इन दिनों खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्में बनाई जा रही हैं तो वहीं भारत की जानीमानी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कहना कि अगर कभी उनपर कोई फिल्म बनाएगा तो वह उनसे कहेंगी कि उनके पति का किरदार सलमान खान निभाएं.
सानिया ने कहा कि अगर मेरे जीवन पर फिल्म बनती है तो मैं चाहूंगी कि दीपिका पादुकोण मेरा किरदार निभाएं क्योंकि वह मेरे किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं. सानिया मिर्जा ने कहा मेरे पति शोएब मल्लिक का किरदार सलमान खान निभाएं क्योंकि वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और साथ ही मेरे पसंदीदा अभिनेता भी हैं. सानिया ने यह भी कहा मैंने दीपिका और सलमान को कभी पर्दे पर साथ नहीं देखा इसलिए मैं उन्हें साथ में काम करते हुए देखना चाहती हूं.
खैर सानिया का तो पता नहीं कि उनपर फिल्म कब बनेगी लेकिन फिलहाल मिल्खा सिंह और मैरी कॉम के बाद अब मेजर ध्यानचंद और महेंद्र सिंह धोनी पर भी फिल्में बन रही हैं.

No comments:
Post a Comment