फिल्म ‘डॉली की डोली’ में अभिनेत्री सोनम कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसमें वह नीले लहंगे के साथ लेदर जैकेट पहने हुए स्टाइल में बैठी दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं सोनम ने हाथ में दारू की बोतल भी थाम रखी है. इस फिल्म में सोनम का अंदाज बिल्कुल ही बिंदास नजर आ रहा है. अब यह देखना रोचक होगा कि सोनम का यह बिंदास स्टाइल फैंस को कितना पसंद आता है.
इस फिल्म में सोनम के अलावा पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा कर रहे हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म हैं जिसमें सोनम कपूर लुटेरी बनी हैं जो पुरुषों को प्यार में फंसाकर शादी करती है और फिर उन्हें लूटने के बाद भाग जाती है. इस फिल्म में सोनम का एक डायलॉग भी है ‘मैं हूं हंगरी वूमन’.

No comments:
Post a Comment