Monday, November 24, 2014

हॉलीवुड एक्शन स्टार आर्नोल्ड से मिलकर शिल्पा खुश

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हॉलीवुड के एक्शन स्टार आर्नोल्ड स्वाजनेगर से मिलकर काफी खुश दिखाई दे रही हैं. शिल्पा आर्नोल्ड से चीन के मकाउ में चल रहे एक बॉक्सिंग मैच के दौरान मिलीं जहां पर शिल्पा अपने पति राज कुन्द्रा के साथ मौजूद थीं. शिल्पा ने अपनी और आर्नोल्ड की एक तस्वीर ट्वीटर पर भी पोस्ट की.
आर्नोल्ड के साथ ली गई शिल्पा ने अपनी इस तस्वीर को कैप्शन दिया ‘पैकअल्गिरि मुख्य कार्यक्रम में स्वाजनेगर के साथ’. इस मौके पर हॉलीवुड के दूसरे एक्शन सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टैलॅन भी यहां मौजूद थे. आर्नोल्ड अभी कुछ दिन पहले एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत भी आए थे. 

No comments:

Post a Comment