Monday, November 24, 2014

सांसद की जिम्मेदारियां निभाने के लिए छोड़ा अभिनय: स्मृति

स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होनेवाले लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी से मशहूर होनेवाली अभिनेत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि सांसद की जिम्मेदारियां निभाने के लिए उन्होंने अभिनय छोड़ दिया था. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि सांसद बनने के बाद बतौर नेता अपना ध्यान जिम्मेदारियों पर केंद्रित करने के लिए उन्होंने अभिनय से तौबा कर लिया था.
स्मृति ने कहा जब मैं राजनीति में आई और सांसद बनी तो मैंने पेशे के तौर पर अभिनय को छोड़ दिया क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे राजनीतिक योगदान को गंभीरता से लिया जाए. इसलिए हमे उसके लिए समय देने की जरुरत होती है. आपको बता दें कि स्मृति बहुत ही जल्द अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में नजर आनेवाली हैं.
इस फिल्म को लेकर स्मृति का कहना है कि उन्होंने मंत्री बनने से पहले ही इस फिल्म के लिए हां कह दिया था. साथ ही उन्हें इस बात का अफसोस भी है कि वह इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पा रही हैं. इस फिल्म के बारे में स्मृति ने कहा यह कोई नई फिल्म नहीं है क्योंकि जब मेरे पास समय था तब मैंने यह फिल्म की थी. अभिषेक के बारे में बात करते हुए स्मृति ने कहा  मैं अभिषेक की सराहना करती हूं क्योंकि वह मेरे पास समय की कमी को समझते हैं.

No comments:

Post a Comment