बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट बहुत ही जल्द अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर की सुपरहिट फिल्म 'रॉकऑन' के सीक्वल में नजर आएंगी. खबरों के अनुसार फरहान अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने बतौर अभिनेत्री अलिया को साइन कर लिया है.
आपको बता दें कि फरहान अपनी इस फिल्म के लिए एक ऐसी अभिनेत्री चाहते थे जो देखने में आकर्षक हो, अच्छी सिंगर हो जो अपने गाने खुद रिकॉर्ड कर सके और इस किरदार के अलिया बिल्कुल पर्फेक्ट नजर आती हैं. आलिया ने इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में 'सुहा साहा' गाना गाकर सिंगिंग की शुरूआत की थी. इसके बाद अलिया भट्ट ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां' में 'मैं तैनू समझावां की....' गाना गाया जिसे काफी पसंद किया गया. वहीं यह भी माना जा रहा है कि आलिया का यही टेलेंट उन्हें फिल्म 'रॉकऑन' के सीक्वल में काम दिला रहा है.
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती हैं. इस फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्मों के मशहूर निर्देशक शुजात सौदागर करेंगे. इससे पहले फिल्म 'रॉकऑन' का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था जिसमें फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, सुहाना गोस्वामी और पूरब कोहली ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

No comments:
Post a Comment