Saturday, November 22, 2014

1 महीने तक ‘पीके’ के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगे आमिर

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने तय किया है कि वह पूरे एक महीने तक इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे. परिवार के साथ छुट्टियां बिताने और दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में शिरकत करने के बाद आमिर अब अपना पूरा ध्यान अपनी फिल्म पर लगाना चाहते हैं.
इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ आमिर ज्यादा से ज्यादा वक्त समय बिता रहे हैं जिससे कि वह इस फिल्म की मार्केटिंग स्ट्रैटजी पर अच्छी तरह से काम कर सकें. आमिर को कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने किसी भी फिल्म को साइन करने से मना कर दिया है क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान इस फिल्म पर लगाना चाहते हैं और बाकी किसी चीज के बारे में नहीं सोचना चाहते.
आपको बता दें कि फिल्म ‘पीके’ में आमिर के अलावा, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन इरानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी अच्छा रिसपोंस मिल रहा है और इसके ट्रेलर और गानों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 19 दिसम्बर को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment