आजकल मिस्टर परफेक्टनिश्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. राज कुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 दिसम्बर को रिलीज होगी. साथ ही यह खबरें भी आ रही हैं कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का फर्स्ट लुक फिल्म ‘पीके’ के रिलीज पर जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि इन दोनों फिल्मों में खास बात यह है कि इन दोनों फिल्मों में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
वहीं अमिर की फिल्म ‘पीके’ रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियों में है शायद यही कारण है कि रणबीर अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक इस फिल्म के साथ जारी कर रहे हैं. फिल्म 'पीके' में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे तो वहीं फिल्म तो वहीं फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर मुख्य भूमिका निभाएंगे. अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 15 मई को रिलीज होगी.

No comments:
Post a Comment