बॉलीवुड किंग शाहरूख खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को आधिकारिक रूप से 14वें मार्राकेश फिल्मोत्सव में प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है. मोरक्को में आयोजित होनेवाले इस समारोह में फिल्म को गैर प्रतियोगिता श्रेणी के तौर पर रिलीज किया जाएगा. हाल ही में इस फिल्म की पटकथा को ऑस्कर पुस्तकालय में भी रखा गया है.
इस फिल्मोत्सव के निदेशक मेलिता तास्कन दु पलानतियर ने कहा हम खुश हैं कि मार्राकेश फिल्मोत्सव में फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को रिलीज किया जाएगा क्योंकि यह फिल्म इस उत्सव का मुख्य आकर्षण है.
अपना मोरक्को और मार्राकेश फिल्मोत्सव से एक अलग रिश्ता बताते हुए शाहरुख ने कहा मैं भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर 2011 में यहां आया था और मुझे मोरक्को के शाह मोहम्मद छठे की तरफ से शहजादे मोले राचिड ने सम्मानित किया था. आपको बता दें कि यह फिल्मोत्सव 5 दिसम्बर से 13 दिसंबर तक चलेगा और फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ 6 दिसंबर को रिलीज की जाएगी.

No comments:
Post a Comment