Sunday, November 30, 2014

Action-Comedy के बाद Horror फिल्मों में हाथ अजमाना चाहते हैं प्रभुदेवा

एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने के बाद जानेमाने निर्देशक-कोरियोग्राफर अब हॉरर फिल्मों में भी हाथ अजमाना चाहते हैं. उनका कहना है कि दर्शकों को डराना इतना आसान नहीं होता इसलिए एक बार मैं भी दर्शकों को डराना चाहता हूं. प्रभुदेवा ने कहा भविष्य में अगर मुझे कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो मैं हॉरर फिल्म जरुर बनाना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही मुझे दर्शकों को डराने का मौका मिलेगा.
प्रभुदेवा आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन जैक्शन’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल रॉय कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रभुदेवा ने कहा अजय ने फिल्म को अपना बेहतरीन काम दिया है. अजय की तारीफ करते हुए प्रभुदेवा ने कहा अजय बहुत मेहनती हैं और वह बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं क्योंकि उनसे जो करने को कहा जाए वह उसे बखूबी करते हैं. 

No comments:

Post a Comment