Sunday, November 9, 2014

सलमान के साथ काम करना भाग्य पर निर्भर: दीपिका

आजकल दीपिका का सितारा सातवें आसमान पर है और हो भी क्यों न उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने शानदार कमाई जो की है. हर दूसरी फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आनवाली दीपिका ने उन सभी बातों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि वह दबंग सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती. दीपिका का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया जिसमें उन्होंने सलमान के साथ काम करने के लिए मना किया हो.
दीपिका ने कहा मैंने कभी सलमान के साथ काम करने के लिए मना नहीं किया है क्योंकि मेरे पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है और उनके साथ काम करना यह मेरे भाग्य पर निर्भर करता है. दीपिका ने कहा मैंने कभी भी इस प्रकार का बयान नहीं दिया कि मैं सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती क्योंकि सच्चाई यह है कि मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं.
दीपिका ने यह भी कहा मुझे लगता है कि हर फिल्म भाग्य पर निर्भर करती है क्योंकि जब जो होता है वो होकर रहता है और अगर मेरा सलमान के साथ करना भाग्य में लिखा है तो एक दिन मैं जरूर उनके साथ काम करुंगी. गौरतलब है कि काफी पहले खबरें आईं थी कि सलमान खान की फिल्म 'किक' के लिए जैकलीन से पहले दीपिका से बात की गई थी लेकिन दीपिका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. 

No comments:

Post a Comment