Tuesday, November 18, 2014

पहले बच्चे की मां बनने को लेकर खुश समीरा रेड्डी

गत् साल के शुरुआत में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे के साथ परिणय सूत्र में बंधनेवाली अभिनेत्री समीरा रेड्डी बहुत ही जल्द मां बननेवाली हैं. इस खबर की पुष्टि करते हुए समीरा ने कहा हां, हम अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं और हम बहुत खुश हैं. समीरा ने कहा हमारे बच्चे का जन्म मई की शुरुआत में हो सकता है. समीरा ने कहा मुझपर भगवान की बहुत कृपा रही है. समीरा अपने पहले बच्चे को लेकर बहुत सतर्क है. समीरा ने बताया कि वह बहुत एहतियात बरत रही हैं और बाहर बहुत ही कम आ-जा रही हैं.
समीरा ने बताया कि अक्षय के पास मोटरसाइकिलों की अपनी रेंज है. समीरा ने कहा मुझे मोटरसाइकिलें अच्छी लगती हैं और उन्हें चलाना मेरा एक जुनून है. समीरा ने बताया अक्षय ने मुझे पहली बार मोटरसाइकिल पर ही देखा था और मेरे ख्याल से वह मोटरसाइकिलों के प्रति मेरे जुनून को देखकर ही मेरी तरफ आकर्षित हुए थे. समीरा ने यह भी कहा कि वैसे भी मैं फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के व्यक्ति से शादी करना चाहती थी इसलिए मैंने अक्षय को चुना. आपको बता दें कि समीरा और अक्षय दोनों को ही मोटरसाइकिल की सवारी करना बहुत पसंद है.

No comments:

Post a Comment