Saturday, November 22, 2014

अब 31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म ‘ब्रदर्स’

बालीवुड में फिल्म की शूटिंग जल्दी खत्म करना भी एक बड़ा झनझट है क्योंकि फिल्म की शूटिंग अगर जल्दी खत्म हो जाती तो उसे रिलीज भी पहले करना पड़ जाता है और ऐसा ही कुछ फिल्मकार करण जौहर के साथ हुआ है. करण द्वारा निर्मित फिल्म ‘ब्रदर्स’ की शूटिंग जल्दी खत्म हो गई इसलिए अब उन्हें इस फिल्म को पहले रिलीज करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि यह फिल्म पहले अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनेवाली थी लेकिन अब यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी.
करण ने कहा जबर्दस्त ऊर्जा की वजह से इस फिल्म की शूटिंग जल्दी खत्म हो गई इसलिए इसे जल्दी रिलीज करने का फैसला लिया गया है. करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलिन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. आपको बता दें कि यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरियर’ की रिमेक है.

No comments:

Post a Comment