Sunday, November 23, 2014

संजय दत्त ने जेल में बनाए 6 Pack Abs

1993 में मुंबई बम धमाके के आरोप में पुणे की यरवदा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त ने जेल के अंदर ही अपने 6 पैक ऐब्स बना लिए हैं. इस खबर का खुलासा फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने किया है. हिरानी के अनुसार संजय दत्त ने जेल में पानी से भरी बाल्टियों की मदद से कसरत कर अपने 6 पैक ऐब्स बना लिए हैं. आपको बता दें कि संजय दत्त की हाल ही में फिल्म ‘पीके’ और फिल्म ‘उंगली’ रिलीज होनेवाली हैं.
हिरानी ने कहा संजय मुझे रेगुलर चिट्ठियां भेजते हैं और सालभर में संजय की चिट्ठियों और गुस्से में काफी बदलाव आया है क्योंकि वह काफी चीजों को बहुत ही सकारात्मक रुप से ले रहे हैं. हिरानी ने कहा संजय जेल में पानी से भरी 2 बाल्टियों से कसरत भी करते हैं और उन्होंने लगभग 14 किलो वजन कम कर लिया है. हिरानी ने बताया कि संजय ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अब उन्होंने 6 पैक ऐब्स बना लिए हैं.

No comments:

Post a Comment