Saturday, November 22, 2014

Ohh.. तो इस अभिनेत्री ने ‘3 Idiots’ में दिया करीना वाले Role के लिए Audition

फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. शायद ही लोग जानते हों कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ऑडिशन दिया था. आपको बता दें कि अनुष्का ने फिल्म में करीना कपूर के रोल के लिए ऑडिशन दिया था जिसके बारे में हिरानी को भी नहीं पता था.
हिरानी ने कहा इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं थी कि '3 इडियट्स' के लिए अनुष्का ने ऑडिशन दिया था क्योंकि बहुत सारे ऑडिशन हुए थे जिनमें से कुछ मुझ तक पहुंचे और कुछ नहीं. हिरानी ने कहा कि फिल्म ‘पीके’ 'की शूटिंग के दौरान मेरे असिस्टेंट डायरेक्टर टीम ने मुझे बताया कि अनुष्का ने फिल्म '3 इडियट्स' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन मैंने विश्वास नहीं किया फिर मेरे एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने फिल्म के सभी ऑडिशन स्केन करके मुझे और आमिर को दिखाए तब हमें यकीन हुआ.
हिरानी ने बताया कि फिल्म ‘पीके’ के लिए अनुष्का को कोई ऑडिशन नहीं देना पड़ा था क्योंकि मैंने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' और फिल्म 'बैंड बाजा बारात' देखी और मैंने सोच लिया कि फिल्म ‘पीके’ के लिए अनुष्का एकदम परफेक्ट हैं. हिरानी ने कहा जब अनुष्का मुझसे मिलीं तो उन्होंने मुझसे पूछा कि कोई ऑडिशन देना है तो मैंने मना कर दिया क्योंकि मैंने पहले ही उनकी 'बैंड बाजा बारात' देख ली थी जिसमें उन्होंने बहुत ही उम्दा अभिनय किया था.
फिल्म ‘पीके’ में अनुष्का के अलावा आमिर खान, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त, बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी.

No comments:

Post a Comment