Sunday, November 9, 2014

LCIFF में हिस्सा लेने Mexico जाएंगी 'फुकरे' गर्ल ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा मेक्सिको में होनेवाले ‘लॉस केबोस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल’ में हिस्सा लेने जा रही हैं. इस फिल्म फेस्टीवल में ऋचा अपनी फिल्म ‘वर्डस् विद गॉड्स’ के रिलीज के लिए मेक्सिको जा रही हैं. इस फिल्म की खास बात यह है कि एक नहीं बल्कि 9 निर्देशकों ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जिसमें से एक भारतीय मूल की मीरा नायर शामिल हैं.
इस फिल्म को लेकर ऋचा ने कहा मीरा नायर और एक बहुत ही उम्दा टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मानजनक था. ऋचा ने कहा ‘वर्डस विद गॉड्स’ एक बेहद ही खूबसूरत फिल्म है और इसका हिस्सा होने पर मुझे बुहत गर्व है. फिल्म फेस्टीवल के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा मैं ‘लॉस केबोस फेस्टीवल’ के आयोजकों की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे आमंत्रित किया.
आपको बता दें कि ‘वर्डस विद गॉड्स’ विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के बीच रिश्तों को विस्तार से जानने की कहानी है. इस फिल्म के 9 भाग हैं जिन्हें अलग-अलग फिल्मकारों ने निर्देशित किया है उनमें से एक मीरा नायर द्वारा निर्देशित कहानी के भाग में ऋचा के अलावा राम कपूर, राजकुमार राव, विनय पाठक, साइरस साहूकार और शेफाली शाह ने भी काम किया है.

No comments:

Post a Comment