संयुक्त राष्ट्र ने अभिनेता फरहान अख्तर को अपना गुडविल एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किया है और अब फरहान इसके बाद दुनिया के पहले मेल सेलेब्रिटी बन गए हैं. इसके साथ ही फरहान दक्षिण एशिया में अपने संगठन मर्द (मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन) के साथ मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे.
संयुक्त राष्ट्र वुमन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फ्यूमजेल म्लाम्बो-एनजीकका भी इस मौके पर मौजूद थी. एनजीकका ने कहा, 'फरहान को दक्षिण एशिया के लिए अपना गुडविल एंबेसडर घोषित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं उम्मीद करती हूं कि वह लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में और बेहतर काम करेंगे.'
यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए फरहान ने कहा, टमैं महिलाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र के ‘ही फॉर शी’ कैंपेन को सपोर्ट करता हूं जिसके तहत पुरुषों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वह महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध कम करने में अपना योगदान दें.

No comments:
Post a Comment