इराक के कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा बंधक बनाए गए दो युवकों में से एक की हत्या कर दी गई है. आईएस से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट अल फ़ुकरान द्वारा दावा किया गया है कि बंधक बनाए गए दो जापानी नागरिकों में से एक की हत्या कर दी गई है.
खबरों के अनुसार इससे जुड़ी एक तस्वीर और एक ऑडियो जारी किया गया है जिसमें 42 साल के हारुना युकावा की हत्या करने की बात कही गई है. जापान सरकार अभी इस तस्वीर और ऑडियो की जांच कर रही है. फिलहाल जापान सरकार द्वारा हारुना युकावा की हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
आपको बता दें कि बीते दिनों जारी हुए वीडियो में आईएस ने पत्रकार केंजी गोतो और हारुना की रिहाई के बदले 20 करोड़ डॉलर की फिरौती मांगी थी. इसके साथ ही आईएस ने मांग पूरी न किए जाने पर दोनों बंधकों की हत्या करने की धमकी भी दी थी.

No comments:
Post a Comment