अपनी अजीबों-गरीब हरकतों से सबको हंसाने वाले राहुल महाजन टीवी शो 'बिग बॉस हल्ला बोल' से बेघर हो गए हैं. 'बिग बॉस' सीजन 2 का हिस्सा रहे राहुल ने पहले की ही तरह इस बार भी दर्शकों काफी मनोरंजन किया. राहुल जब शो में आए तो वह काफी उत्साहित थे लेकिन शो के बीच में उनके उत्साह में कमी आने लगी और वे घर में शांत दिखने लगे.
घर के अंदर राहुल का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. शो की प्रतिभागी करिश्मा तन्ना द्वारा उनके ऊपर लगाए गए इश्कबाजी के आरोपों ने सभी का ध्यान खींचा था. राहुल से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी डिंपी महाजन भी प्रतियोगी हैं इसीलिए बिग बॉस के घर में राहुल की मौजूदगी को जनता ने और तवज्जो दी. असल जिंदगी में अलग होने के बाद भी दोनों ने शो में अपनी पक्की दोस्ती दिखाई.
आपको बता दें कि 'बिग बॉस हल्ला बोल' सीरीज की शुरुआत पूर्व के संस्करणों के पांच प्रतिभागियों और 'बिग बॉस आठ' संस्करण के पांच प्रतिभागियों में मुकाबले के साथ शुरू की गई थी. इस संस्करण का फाइनल 31 जनवरी को होगा.

No comments:
Post a Comment