Sunday, January 25, 2015

श्री श्री रविशंकर और बाबा रामदेव का पद्म सम्मान लेने से इंकार

योगगुरू बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर ने पद्म पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है. बाबा रामदेव ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने आग्रह किया कि यह सम्मान उनकी जगह किसी और को दे दिया जाए. बाबा ने जिस लेटरहेड में चिट्ठी लिखी है वह पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट की है जिसमें तारीख मैनशन नहीं की गई है लेकिन चिट्ठी में बाबा ने साफ किया है कि वह इस सम्मान को स्वीकार नहीं करेंगे.
रामदेव ने मीडिया में चल रही चर्चाओं का हवाला देते हुए अपने पत्र में लिखा मुझे इनसे यह जानकारी मिली है. ‘मैं एक संन्यासी हूं और अपने संन्यास धर्म के साथ राष्ट्रधर्म और सेवा धर्म को निष्काम और अनासक्त भाव से करना अपना कर्तव्य समझता हूं. उन्होंने लिखा यह सम्मान गौरवपूर्ण कार्य करनेवाले किसी अन्य महानुभाव को प्रदान कर मुझे अनुगृहित करें.
वहीं श्री श्री रविशंकर ने भी पद्म पुरस्कार लेने से इंकार करते हुए कहा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुझे फोन करके इसके बारे में सूचना दी और मैंने उनका शुक्रिया अदा किया लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप यह सम्मान मेरी जगह किसी अन्य व्यक्ति को दें.

No comments:

Post a Comment