आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले के कीशमथोंग इलाके में नांबुल नदी के तट पर एक जोरदार बम धमाका हुआ. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए उग्रवादियों ने यह बम धमाका किया था. इसके ठीक बाद करीब 10 बजे एक और धमाका येस्कुल में हुआ जहां से बस कुछ ही दूरी पर असम पुलिस का हेड क्वाटर है.
पुलिस ने बताया कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और विस्फोट से किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है. यह उग्रवादी हमला उस वक्त हुआ है जिस समय अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं. पूरे देश में इस वक्त हाई अलर्ट जारी है और इसके बावजूद ये उग्रवादी धमाका सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करता है.

No comments:
Post a Comment