पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर बननेवाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण अब नहीं होगा. सुनने में आया है कि हॉलीवुड फिल्मकार मार्टिन स्कॉरसेस की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण आपसी विवाद के चलते रोक दिया गया है.
सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि 2016 में अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन खड़ी हो सकती हैं और इसी को लेकर उनके पति बिल क्लिंटन चाहते हैं कि उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाई गई बातें हिलेरी की राष्ट्रपति पद की दावेदारी में बाधा न बनें. वहीं फिल्मकार मार्टिन ने फिल्म में किसी भी तरह की काट छांट के लिए मना कर दिया है जिसके कारण इस फिल्म का निर्माण बीच में ही बंद हो गया है.
डॉक्यूमेंट्री के ठप हो जाने पर जहां मार्टिन ने कोई टिप्पणी नहीं की है वहीं एक निजी चैनल के प्रतिनिधि ने बताया यह अभी प्रदर्शित नहीं हो रही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म बंद कर दी गई है. जैसे ही सही समय आएगा इस फिल्म को प्रदर्शित कर दिया जाएगा.

No comments:
Post a Comment