बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेबी’ ने पहले दो दिनों में औसत से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दो दिन में तकरीबन 20 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. इससे पहले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए 9.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 11.17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. इसके साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आज यानि रविवार और सोमवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से यह फिल्म और ज्यादा कमाई करेगी.
इस फिल्म में अक्षय के अलावा तापसी पन्नू, मधुरीमा तुली, अनुपम खेर, राणा दागुबत्ती और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं.

No comments:
Post a Comment