Sunday, January 25, 2015

62वें MPSE गोल्डन रील अवॉर्ड्स के लिए ‘रोर’ Nominated

भारतीय फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ को 62वें एमपीएसई गोल्डन रील अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है. इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता कमल सदाना ने किया है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ‘फीचर फॉरेन लैंग्वेज इफेक्ट्स, फोले, डायलॉग और एडीआर श्रेणी में नामांकित किया गया है.
इसके नामंकन से फिल्म के साउंड डिजाइनर रसुल पूकुट्टी बहुत खुश हैं. ऑस्कर पुरस्कार विजेता साउंड इंजीनियर पूकुट्टी ने ट्विटर पर लिखा दोस्तों बड़ी खबर है मैं और अमृत प्रीतम अमेरिका के एमपीएसई द्वारा 62वें गोल्डन रील अवार्ड के लिए ‘रोर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन पुरस्कार श्रेणी में नामित किए गए हैं.
इस श्रेणी में ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ की टक्कर ‘द लिबरेटर’ (वेनेजुएला), ‘ह्यूमन कैपिटल’(इटली), ‘द रैड 2’ (इंडोनेशिया) और ‘युजुमसा लाइमलाइट’(जापान) की फिल्मों से होगी. सुत्रों के अनुसार इन पुरस्कारों की घोषणा 15 फरवरी को लॉस एंजलिस स्थित वेस्टिन बोनावेंचर में एक समारोह के दौरान होगी.

No comments:

Post a Comment