बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में एक बहुत ही अलग अंदाज में नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए दीपिक तलवारबाजी, घुड़सवारी और मार्शल आर्ट सीखने की तैयारी कर रही हैं.
यह फिल्म 18वीं शताब्दी पर आधारित है इसलिए इस फिल्म के लिए दीपिका उस दौर के किरदार को पूरे हाव-भाव को अच्छे से पकड़ना चाहती हैं. इसी वजह से दीपिका तलवारबाजी और घुड़सवारी सीखेंगी. इसके अलावा दीपिका कलरिपयटटू नामक मार्शल आर्ट भी सीखेंगी जो कि भारत की सबसे पुरानी युद्ध कला के नाम से जाना जाता है.
इस फिल्म का निर्माण और निर्देशक बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली कर रहे हैं. भंसाली अपने इस ड्रीम को रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को लेकर बना रहे हैं. आपको बता दें कि भंसाली 15 वर्ष पहले इस फिल्म को बनाना चाहते थे. यह फिल्म पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेयसी मस्तानी पर आधारित है. इस फिल्म के लिए भंसाली ने उस समय सलमान खान और ऐश्वर्य राय का चयन किया था लेकिन बात नहीं बन पाई थी.

No comments:
Post a Comment