Sunday, January 25, 2015

जैकलीन ने पढ़े सलमान की तारीफ के कसीदे, हिन्दी सीखने की वजह सिर्फ सलमान

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘रॉय’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में जैकलीन के अलावा रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले जैकलीन फिल्म ‘किक’ में सलमान खान के साथ नजर आई थीं. एक कार्यक्रम के दौरान जैकलीन ने बताया कि ‘किक’ में काम करने के बाद उनकी हिन्दी में काफी सुधार आया है.
जैकलीन ने बताया कि ‘किक’ के प्रमोशन के दौरान सलमान मुझे प्रेरित करते रहे. वह मेरे लिए बहुत ही प्रेरणादायक इंसान हैं. मैं इसके लिए सलमान की एहसानमंद हूं. आपको बता दें कि सलमान और जैकलीन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
फिल्म ‘रॉय’ के बाद जैकलीन खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘ब्रदर्स’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें जैकलीन बिना मेकअप के बेहद ही अलग अंदाज में नजर आएंगी.

No comments:

Post a Comment