पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनने जा रही बायोपिक फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अजहरुद्दीन की पूर्व पत्नी संगीता बिजलानी की भूमिका निभा सकती हैं. इस फिल्म में अजहरुद्दीन की भूमिका अभिनेता इमरान हाशमी निभाएंगे.
पहल सुनने में आया था कि करीना कपूर यह किरदार निभा सकती हैं लेकिन फिल्म 'उड़ता पंजाब' की व्यस्तता के चलते करीना ने मना कर दिया है. अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि इस फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडीज से बातचीत की गई है. सूत्रों की माने तो जैकलीन इस रोल के लिए लुक टेस्ट भी दे चुकी हैं. इसके अलावा यह भी खबर है कि इस रोल के लिए कृति शैनन के नाम पर भी चर्चा की जा रही है.

No comments:
Post a Comment