Monday, January 26, 2015

सलीम का पद्म सम्मान लेने से इंकार, कहा मेरे लेवल का नहीं है

योगगुरू बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर ने जहां अपने सन्यासी होने का हवाला देते हुए पद्म सम्मान लेने से इंकार कर दिया है वहीं दबंग सलमान खान के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान ने भी पद्म सम्मान स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि पद्म पुरस्कार उनके लेवल का नहीं है.
सलीम ने कहा मैं पद्म श्री के खिलाफ नहीं हूं लेकिन सरकार ने मुझे इतनी देरी से पद्म श्री देना तय किया वह मुझे पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा अब उन्हें मुझे कुछ ऐसा देना चाहिए जो कि मेरे लेवल का हो क्योंकि पद्म श्री तो मुझसे जूनियर पचासों लोगों को मिल चुका है.
सलीम ने आगे कहा कि सरकार की कार्य प्रणाली में कुछ तो गलत है लेकिन मैं कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहता और पद्म श्री मेरे लेवल का नहीं है. आखिर में सलीम ने सवाल किया कि क्या 79 साल की उम्र में मुझे यह पुरस्कार मिलना उचित है?
आपको बता दें कि सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘जंजीर’ और ‘त्रिशूल’ जैसी कामयाब फिल्मों की कहानी लिखी हैं.

No comments:

Post a Comment