भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड का कहना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आगामी वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने की बहुत आवश्यकता है क्योंकि भारतीय टीम उनकी बल्लेबाजी पर काफी निर्भर करती है.
द्रविड ने कहा कि अगर आप भारतीय बल्लेबाजी का क्रम देखते हैं तो उनकी टीम विराट पर पूरा भरोसा करती है. टीम का मानना है कि अगर विराट मध्य ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टीम को बहुत लाभ होगा और सुरेश रैना तथा महेंद्र सिंह धोनी बाकी ओवरों में खेलकर टीम को किसी भी स्थिति से बहुत ही आसानी से निकाल सकते हैं.
राहुल ने कहा भारत इस बार वर्ल्ड कप में खिताब बचाओ अभियान के लिए उतरेगा. ऐसे में युवा बल्लेबाज विराट का बेहतरीन प्रदर्शन करना पूरी टीम के लिए बहुत जरूरी है. विराट को शानदार बल्लेबाजी करने की आवश्यकता है और पूरी टीम के लिए उनका फॉर्म में रहना काफी आवश्यक है.
वहीं राहुल ने गेंदबाजों के लिए कहा कि वे डैथ ओवरों में अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं ला पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी के पास अच्छी यार्कर है लेकिन वह उसका पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. इशांत शर्मा भी अपने प्रदर्शन में निरंतर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार उस समय बेहतरीन गेंदबाज साबित होते हैं जब गेंद को स्विंग मिलता है लेकिन डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी उतनी बढ़िया नहीं रहती और यही बात उमेश यादव के साथ भी है इसलिए भारतीय गेंदबाजी में निरंतरता नहीं दिखाई देती.

No comments:
Post a Comment