Sunday, January 25, 2015

सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में सायना

शीर्ष वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है. विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सायना ने सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त निचोन जदापोन को 40 मिनट में 21-10, 21-16 से हराया.
गत चैंपियन साइना की विश्व में 22वीं रैंकिग की थाई खिलाड़ी के खिलाफ तीन मैचों में यह तीसरी जीत है. सायना इससे पहले जदापोन को 2013 और 2012 में भी हरा चुकी हैं. पुरुष एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला भारत के शीर्ष खिलाड़ी के. श्रीकांत और पारूपल्ली कश्यप के बीच खेला जाएगा.
सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चौथी वरीयता प्राप्त हमवतन एचएस प्रणय को 62 मिनट के संघर्ष में 12-21, 21-12, 21-14 से मात दी. एक अन्य सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त कश्यप ने दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को एक घंटे पांच मिनट में 18-21, 22-20, 21-7 से हराया.

No comments:

Post a Comment