Tuesday, December 2, 2014

मशहूर Comedian देवेन वर्मा का निधन

हिन्दी फिल्म जगत में अपने हास्य किरदारों की वजह से मशहूर हुए अभिनेता देवेन वर्मा का आज दिल का दौरा पड़ने से 77 साल की उम्र में निधन हो गया. इस बेहतरीन कलाकार ने अपने समय में ही नहीं आज के समय में भी कई फिल्मों में लोगों को खूह हंसाया. देवेन वर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर को यरवदा में किया जाएगा.
देवेन के परिवार में पत्नी रूपा गांगुली जो दिवंगत दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की सबसे छोटी बेटी हैं. देवेन ने पुणे स्थित अपने घर में आज तड़के 2 बजे अंतिम सांस ली. देवेन का पालन-पोषण पुणे में ही हुआ और उन्होंने यहां से राजनीति विज्ञान तथा समाजशास्त्र में स्नातक भी किया था. इसके बाद देवेन ने फिल्म जगत में कदम रखा और उन्होंने कई फिल्मों में अपनी प्रभावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें 'अंगूर', 'चोरी मेरा काम', 'अंदाज अपना-अपना', 'बेमिसाल', 'जुदाई', 'दिल तो पागल है' और 'कोरा कागज' जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं.

हर फिल्म के साथ नया Boyfriend संभव नहीं: सोनाक्षी

इन दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के खूब जोड़ा जा रहा हैं. बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि सोनाक्षी और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इन बातों का सोनाक्षी ने खंडन किया है. सोनाक्षी का कहना है कि वह इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देती और उनका यह भी कहना है कि हर फिल्म के साथ नया बॉयफ्रेंड बनाना उन्हें नहीं आता. आपको बता दें कि अर्जुन से पहले सोनाक्षी का नाम फिल्म ‘आर..राजकुमार’ के उनके को-स्टार शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था.
सोनाक्षी ने कहा मुझे हर फिल्म में अपने को-स्टार के साथ लिंक कर दिया जाता है और अब तो यह हर दिन कपड़े बदलने जैसा मामला बन गया है. उन्होंने कहा एक अभिनेत्री का हर फिल्म के साथ नया बॉयफ्रेंड बनाना संभव नहीं हैं और यह काम मुझे नहीं आता. सोनाक्षी ने कहा मैं अब इन बातों को लेकर प्रतिक्रिया देने में विश्वास नहीं करती और मेरे हिसाब से यही तरीका सबसे सही है. उन्होंने कहा हर अफवाह की अपनी सीमा होती है क्योंकि जब लोग इससे बोर हो जाते हैं तो यह अपने आप गायब हो जाती हैं.

Monday, December 1, 2014

शाहरुख-आमिर को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं Hongkong Filmmaker Wong

हांगकांग के जानेमाने फिल्मकार वोंग कार-वाई ने भविष्य में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है. उनका कहना है कि अगर उनके हाथ कोई भारतीय प्रोजेक्ट लगता है तो वह इन सुपरस्टारों के साथ काम करना चाहेंगे.
आईएफएफआई में एक विशेष साक्षात्कार के दौरान कार-वाई ने कहा मैं मानता हूं कि बॉलीवुड में मेधा की भरमार है और मैं बॉलीवुड फिल्मों का बहुत बडा प्रशंसक हूं. उन्होंने कहा बॉलीवुड फिल्में बहुत ही मजेदार होती हैं और अगर समय मिला या ऐसा कोई प्रोजेक्ट आया तो मैं शाहरुख और आमिर के साथ जरूर काम करना चाहूंगा क्योंकि मैं महसूस करता हूं कि ऐसे लोगों के साथ काम करना मेरे लिए एक अलग ही अनुभव होगा.
आपको बता दें कि चीन में नए दौर के सिनेमा के अगुवा समझे जानेवाले कार वाई को यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के समापन दिवस पर लाईव टाईम अचिवमेंट खिताब से नवाजा गया. उनकी नवीनतम फिल्म 'द ग्रैंडमास्टर' से इस फिल्मोत्सव का समापन होगा. कार वाई का मानना है कि उनके करियर में लाइफटाइम अचिवमेंट पुरस्कार बहुत जल्दी आया है.

शिल्पा हुईं PM मोदी के काम की मुरीद

2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान की पूरा देश तारीफ कर रहा है. वहीं एक बॉलीवुड कलाकार ऐसी भी हैं जो कि मोदी के काम की मुरीद हो चुकी हैं. यूपी के बरेली में पीसी ज्वैलर्स की ऑपनिंग पर पहुंची बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ तो की ही साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और वह मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं.
शिल्पा ने कहा स्वच्छता अभियान का पूरे देश में बहुत असर हो रहा है और यह मोदी द्वारा चालाया गया बहुत अच्छा प्रयास है. शिल्पा ने कहा मोदी अच्छे काम कर रहे हैं इसलिए मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. शिल्पा ने यह भी कहा कि मैं एक भारतीय हूं और स्वच्छता की सर्मथक भी हूं क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे आस-पास सफाई रहना बहुत जरूरी है.

Guinness World Record's में पिता का नाम दर्ज कराना चाहती हैं श्रद्धा

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने पिता अभिनेता शक्ति कपूर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज कराना चाहती हैं. उनका मानना है कि उनके पिता शक्ति कपूर 700 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं जो कि अपने आप में एक 'असाधारण' और 'महत्वपूर्ण' रिकॉर्ड है इसलिए वह शक्ति कपूर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज कराना चाहती हैं.
एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची श्रद्धा ने कहा मेरे पिता 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं इसलिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में जगह मिलनी ही चाहिए और इस बारे में मैं इसके अधिकारियों से बात जरूर करुंगी. श्रद्धा ने कहा मेरे पिता का 700 से ज्यादा फिल्मों में काम करना एक बहुत ही असाधारण बात है.
आपको बता दें कि शक्ति कपूर तीन दशकों से लंबे समय से हिंदी फिल्मजगत से जुड़े हुए हैं. शक्ति कपूर को ज्यादातक लोग खलनायक की भूमिकाओं के लिए जानते हैं. शक्ति कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जो कि खलनायक की भूमिका में भी दर्शकों को हंसी दिला देते हैं. 

Sex Racket में पकड़ी गई अभिनेत्री श्वेता बनी Script Consultant

कुछ समय पहले सेक्स रैकेट में पकड़ी गई अभिनेत्री श्वेता बसु अब पिछली बातों को भुलाकर आगे बढ़ रही हैं. श्वेता ने सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बावजूद हार नहीं मानी और उन्होंने बतौर स्क्रिप्ट कंसल्टेंट काम करने की तैयारी कर ली है. खबरों के अनुसार बॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस में श्वेता को बतौर स्क्रिप्ट कंसल्टेंट की नौकरी मिल गई है. यह प्रोडक्शन हाउस अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी ने पार्टनरशिप में खोला है.
श्वेता ने अपने स्क्रिप्ट कंसल्टेंट के काम के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे यह काम करने में बहुत मजा आ रहा है जो कि मुझे एक कलाकार के तौर पर आगे बढ़ने में भी मेरी काफी मदद करेगा. आपको बता दें कि श्वेता ने हाल ही में हिन्दुस्तानी क्लासिकल संगीत पर आधारित अपनी डॉक्यूमेंट्री पर काम खत्म किया है.'
गौरतलब है कि श्वेता को कुछ समय पहले हैदराबाद के एक 5 स्टार होटल से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकैट में लिप्त पाए जाने के कारण गिरफ्तार किया था. आपको बता दें कि श्वेता फिल्म ‘मकड़ी’ में बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं. इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय करने के लिए श्वेता को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट कैटेगरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था. 

Bigg Boss 8: घर से बेघर हुईं रेनी ध्यानी

कलर्स चैनल पर प्रसारित होनेवाले टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 8' में तीन हफ्ते का समय बिताने के बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री से आई एमटीवी रोडीज फेम रेनी ध्यानी घर से बेघर हो गई है. रेनी को जनता द्वारा की गई वोटिंग के आधार पर घर से बेघर किया गया.
इस शो में सबसे दिलचस्प बात तो यह रही कि रेनी को 2 दिन पहले ही घर की नई कैप्टन के रुप में चुना गया था लेकिन लगता है कि लोगों को वह ज्यादा एंटरटेनिंग नहीं लगी और उन्हें इसी के चलते घर से बेघर होना पड़ा. रेनी ने बाहर जाने के बाद प्रीतम और प्रणीत को अगले कैप्टन के रुप में नोमिनेट किया है. अब यह देखना काफी एंटरटेनिंग होगा कि कैप्टन की जंग में प्रणीत और प्रीतम की जोड़ी ज्यों के त्यों ही रहती है या इनके बीच में आएगी दरार.