Monday, October 27, 2014

सोनम की PM मोदी के साथ मस्थी, क्लिक की Selfie

सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचे. इस हॉस्पिटल को 1925 में बनाया गया था लेकिन अब इसे 19 मंजिला बना दिया गया है. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ मोदी सेल्फी खिंचवाते हुए नजर आए. सोनम ने इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा अब तक की सबसे बेहतरीन सेल्फी.
उद्घाटन के मौके पर मौजूद बॉलीवुड की कुछ हस्तियों से मोदी ने मुलाकात की. आमिर खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सचिन तेंदुलकर, आशा भोसले, काजोल और ऋषि कपूर भी इस मौके पर मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर भी मोदी से मिले और उनसे मिलने की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ झलक रही थी. 

No comments:

Post a Comment