Monday, October 27, 2014

'बिग बॉस' के घर से बेघर सोनी सिंह, प्रीतम-गौतम पर फोड़ा बम

छोटे पर्दे की मशहूर वैम्प सोनी सिंह 'बिग बॉस 8' के घर से बाहर हो चुकी हैं. सोनी के चेहरे पर घर से बाहर होने का दुख साफ दिखाई दे रहा था. सोनी को जनता द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर घर से बाहर किया गया है. 'बिग बॉस' का घर छोड़ते वक्त सोनी ने कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करती हैं लेकिन फिलहाल यह तो इंटरवल में बाहर आने जैसा है. सोनी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में वापस आने की उम्मीद जताई है.
सोनी से जब उनके दोस्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सुशांत, डियांड्रा, करिश्मा, उपेन और नताशा का नाम लेते हुए कहा कि जब 'बिग बॉस' के घर से सब बाहर आ जाएंगे तो वह सबसे मिलेंगी. सोनी जब घर से बाहर आई तो उन्हें एक वीडियो दिखाया गया जिसमें उनपर हाउसमेट कमेंट कर रहे थे. इस वीडियो को देखकर सोनी काफी निराश हो गई क्योंकि वह जिनको अपना मानती थी उन्होंने उनके बारे में टिप्पणी की हुई थी.
इस वीडियो के देखने के बाद सोनी ने प्रणीत और पुनीत से सवाल किए. जब दोनों ने अपनी सोनी को समझाने की कोशिस की तो सोनी ने उनकी बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. इतना ही नहीं सोनी ने आर्या और मिनिषा की जगह प्रीतम और गौतम को घर के नौकर के लिए नॉमिनेट किया. गौरतलब है कि सोनी से पहले ‘बिग बॉस’ के घर से अभीतक सुकीर्ति कांडपाल, नताशा और दीपशिखा बाहर हो चुकी हैं.

No comments:

Post a Comment